मीरापुर पुलिस ने गांजा की तस्करी करने वाले दो सगे भाइयों बुढ़ाना क्षेत्र के मंडवाड़ा गांव निवासी लोकेंद्र व योगेंद्र की बुढ़ाना व शामली में स्थित करीब चार करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति को जब्त किया है। इन दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
मीरापुर पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने करोड़ों रुपए की अवैध संपत्तियां अर्जित की थी। आरोपियों की संपत्तियां की जांच की गई, जो उनके परिजनों के नाम पर अर्जित पाई गई। अवैध संपत्तियों को चिह्नित कर पुलिस ने रिपोर्ट तैयार की थी। आरोपी सगे भाइयों ने गांजा की तस्करी से मुजफ्फरनगर के कस्बा बुढ़ाना कस्बे व गांव मंदवाड़ा तथा शामली में करीब 4 करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जित की थी।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि इस संपत्ति को जब्त करने के लिए एनडीपीएस एक्ट की सफीना कोर्ट नई दिल्ली को रिपोर्ट भेजी गई थी। वहां से आदेश मिलने पर संपत्ति को जब्त किया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों भाइयों पर थाना मीरापुर व हरियाणा के जनपद पानीपत में भी मुकदमे दर्ज हैं।