फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का गन्ना समिति में प्रदर्शन, सचिव को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
खतौली में गन्ना समिति में सचिव को ज्ञापन सौंपते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
खतौली। भाकियू कार्यकर्ताओं ने इंडेंट बढ़ाए जाने की मांग को लेकर गन्ना समिति में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग के लिए जिला गन्ना अधिकारी के नाम सचिव को ज्ञापन सौंपा। सोमवार को भाकियू के सलाहकार राकेश चौधरी एवं जिला महासचिव रोशन पंडित के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र होकर गन्ना समिति में पहुंचे और हंगामा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि गांव सराय रसूलपुर में इंडेंट नहीं बढ़ाने को लेकर किसानों की गन्ने की पर्ची कम आ रही है। जिसकी वजह से किसान अपने गेहूं की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। जिसको लेकर किसानों में रोष व्याप्त है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि गांव सराय रसूलपुर के किसानों का 800 क्विंटल का प्रतिदिन का इंडेंट जारी होना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने जिला गन्ना अधिकारी के नाम ज्ञापन सचिव महिपाल सिंह यादव को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में मंडल सचिव अंकुर मुखिया, अतुल गुर्जर, अमरपाल, संदीप कुमार, प्रदीप तंवर, फिरोज खान, सोविंद्र, अब्दुल्ला शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें