फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू पूर्व जिला उपाध्यक्ष की हत्या राज: दूसरी पत्नी क्यों बनी मर्डर की वजह, यह जानकर पुलिस भी हैरान

Sat, 26 Aug 2023 09:46 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar Murder Case : भाकियू पूर्व जिला उपाध्यक्ष मेहराजुद्दीन की हत्या क्यों की गई है। इसका राज सामने आ गया है। लेकिन हत्या की वजह दूसरी पत्नी क्यों बनी। यह जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। घर में घुसकर मेहराजुद्दीन को गोली मारी गई थी।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में हत्या का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में मेहराजुद्दीन की हत्या अनैतिक संबंधों के विरोध में की गई है। पहली पत्नी की मौत के बाद दो बच्चों की परवरिश के लिए मेहराजुद्दीन ने दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी शमा का परिचित युवक घर आता था, जो मेहराजुद्दीन को पसंद नहीं था। इसी युवक ने घर में घुसकर मेहराजुद्दीन की गोली मारकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन


मृतक के भाई नवाबुद्दीन ने पुलिस के सामने यह आरोप लगाया है। उधर, पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया अनैतिक संबंध के विरोध में हत्या सामने आया है।

मृतक के भाई नवाबुद्दीन ने पुलिस को बताया कि मेहराजुद्दीन की पहली पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उससे उनके दो बच्चे हैं। उन्हीं के पालन पोषण के लिए मेहराजुद्दीन ने दूसरी शादी मेरठ के मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी शमा से की थी। शमा भी अपने साथ एक पुत्री को लेकर आई थी। तीनों बच्चों जोया (15), दरख्शा (5) और लविश (10) की देखभाल मेहराजुद्दीन ही कर रहा था।

नवाबुद्दीन का आरोप है कि शमा की मेरठ में अपने ही मोहल्ले के रहने वाले युवक आकिब पुत्र इरशाद से जान पहचान थी। उसका यहां आना-जाना मेहराजुद्दीन को पसंद नहीं था। इसी कारण पति-पत्नी में विवाद रहता था।

एक सप्ताह पूर्व आकिब और मेहराजुद्दीन का घर पर ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आकिब ने घर में रखी प्रेस मेहराजुद्दीन के सिर में मार दी थी। उसके सिर में पांच टांके आए थे। मगर, इज्जत की खातिर उसने किसी से भी इस बात का जिक्र नहीं किया था। आरोप है कि शनिवार की तड़के आकिब मेन गेट के ऊपर से कूदकर घर में घुस गया और मेहराजुद्दीन को गोली मार दी।

सीसीटीवी ने खोली पोल
पुलिस के मुताबिक, मेहराजुद्दीन ने घर पर सीसीटीवी लगाया था। इसमें हत्यारोपी युवक तड़के 3:11 बजे आना और लगभग 4:10 पर जाना सामने आ रहा है। पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच शुरू की है।

रात में नहीं सो था कोई
भाई नवाबुद्दीन ने बताया कि उसके भाई पर पहले भी हमला हुआ था। तब से उनके परिवार का एक सदस्य मेहराजुद्दीन के घर पर रहता था। मगर, रात में कोई नहीं थी। इसी दौरान उसके भाई की हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: शाहिद अखलाक के बेटे पर बड़ी कार्रवाई, पहलवान दिव्या काकरान ने पक्का किया सर्बिया का टिकट
विज्ञापन

मेहराजुद्दीन की पत्नी शमा और आकिब के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। प्रथम दृष्टया अवैध संबंध के चलते हत्या किया जाना सामने आया है। - शकील अहमद, क्षेत्राधिकारी

यह भी पढ़ें: छात्र की पिटाई का मामला: शिक्षिका पर मुकदमा, बोली-वीडियो से हुई छेड़छाड, नरेश टिकैत ने बच्चों को गले मिलवाया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें