फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मेरठ को हराकर कबड्डी में चैंपियन बना मुजफ्फरनगर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। मेरठ के दबथुवा में आयोजित जूनियर बालक सुपर लीग स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप में जनपद की टीम ने मेरठ की टीम को हराकर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया । जिला ओलंपिक संघ के सहसचिव रामपाल सिंह ने बताया कि मेरठ के दबथुवा स्थित श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में स्वर्गीय जगेंद्र चौधरी मेमोरियल 48वीं जूनियर बालक सुपर लीग स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप कराई गई। फाइनल जनपद की टीम ने 38 अंक प्राप्त कर मेरठ की टीम को 12 अंकों से हराया। खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता से पूरे प्रदेश में चार जोन में प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रत्येक जोन से चार टीमों कुल 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों का चयन जूनियर बालक प्रदेश कबड्डी टीम में किया जाएगा। कोच राहुल कुमार व मैनेजर बालिन्द्र खलीफा रहे। उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के महासचिव राजेश कुमार यादव, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र प्रधान, जिला ओलंपिक संघ के चेयरमैन अशोक बालियान, प्रधान करणवीर सिंह, कबड्डी कोच नरेंद्र बालियान, सुनील बालियान व अन्नू ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें