पुरकाजी निवासी बैंक कर्मचारी धनवंत की हत्या उसके भाई की साली व उसके पति, भतीजे व ससुर ने मिलकर की थी। धनवंत अपने भाई की शादीशुदा साली से बातचीत करता था। अब उसे ब्लेकमेल करने लगा था। इसका पता उसके पति को चल गया था। इसी कारण चारों ने मिलकर उसे मार दिया।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पुरकाजी के गांव खाईखेड़ी निवासी बैंककर्मी धनवंत का शव चरथावल क्षेत्र की नहर में मिला था। इस हत्याकांड में पुलिस ने देवबंद के गांव अंबेहटा शेखा निवासी सुषमा, उसके पति रविद्र उर्फ भीम, भतीजे अंशुल को गिरफ्तार किया। भीम का पिता नंद किशोर फरार है।
धनवंत अपने भाई की साली सुषमा से बातचीत करता था। इसके चलते बैंककर्मी को उसके जरिये बुलवाया और उसकी हत्या कर दी गई। हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा, मृतक की बाइक व हेलमेट बरामद कर लिया। मृतक युवक महिला को ब्लेकमेल कर रहा था।