ऑस्ट्रेलिया व जर्मनी से भोपा घूमने आए तीन युवक-युवती को साग रोटी, दाल चावल, शक्कर चावल का खाना खूब पसंद आया। साथ ही जी भर कर हुक्का भी गुड़गुड़ाया।
भोपा निवासी डॉ़ अजय शर्मा पशु चिकित्सक हैं। उनका बेटा शिवम शर्मा व भांजा अभिषेक शर्मा नोएडा में एक विदेशी कंपनी में कार्य करते हैं। उसी कंपनी के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया के युवक फैलेक्स, एरिक और जर्मनी की युवती नौरा सम्पर्क में हैं।
तीनों कंपनी में अच्छे पद पर काम करते हैं। नौरा डॉक्टरी की पढ़ाई भी कर रही है। शुक्रवार को तीनों विदेशी साथी शिवम शर्मा के घर भोपा घूमने आये।
तीनों ने गांव का देसी खाना साग-रोटी और दाल-चावल, शक्कर चावल खूब खाया। फेलेक्स व ऐरिक ने शिवम के परिजनों के साथ हुक्का भी गुड़गुड़ाया। नौरा ने भारतीय अंदाज में अन्नी व बुलबुल से हाथ पर मेहंदी भी लगवाई। गांव के रहन-सहन, प्रकृति आदि को देखकर तीनों बोले कि वास्तव में गांव की जिंदगी स्वर्ग है।