फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: एंटी करप्शन टीम ने चकबंदी के लेखपाल को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Tue, 21 Sep 2021 05:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मुजफ्फरनगर में एंटी करप्शन टीम को चकबंदी लेखपाल के रिश्वत लेने की सूचना मिली थी जिस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर लेखपाल को एक किसान से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार को एंटी करप्शन की टीम ने चकबंदी लेखपाल को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी लेखपाल किसान से 20 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। टीम आरोपी लेखपाल को अपने साथ ले गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के साईं धाम के पास एंटी करप्शन की टीम ने चकबंदी के लेखपाल जनेश्वर को एक किसान से 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। बताया गया कि एंटीकरप्शन टीम को चकबंदी लेखपाल के रिश्वत लिए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम के साथ कृषि अधिकारी जसवीर तेवतिया व तहसीलदार सदर अभिषेक शाही मौके पर पहुंचे। 

यहां जैसे ही चकबंदी लेखपाल ने किसान से 20 हजार रुपये की रिश्वत ली तो एंटी करप्शन टीम के अधिकारियों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम आरोपी को पकड़कर अपने साथ थाने ले गई। जहां लेखपाल से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रिश्तों का कत्ल: दोहरे हत्याकांड से दहला ब्रह्मपुरी, प्रेमी ने प्रेमिका और उसके पति को दी खौफनाक मौत 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें