फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: जड़ौदा गांव में गोली मारकर युवक की हत्या, एक महिला के मर्डर की रंजिश में की गई वारदात

Fri, 25 Apr 2025 05:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

गांव का राहुल एक महिला की हत्या में जेल जा चुका है, फिलहाल वह बाहर था। इसकी रंजिश में उसकी हत्या की गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन आरोपी फरार हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हत्या की पुरानी रंजिश में जड़ौदा गांव में राहुल (26) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जबकि एक आरोपी को पकड़ लिया है, तीन की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जड़ौदा में बृहस्पतिवार देर रात पुरानी रंजिश में राहुल पुत्र शंभू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक तीन साल पहले गांव की एक अनुसूचित जाति की महिला की हत्या में जेल जा चुका है। फिलहाल वह बाहर था। राहुल के पिता की ओर से चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें