फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: गंगा खादर से रेत निकाल रहे मजदूर को खींचकर गहरे पानी में ले गया मगरमच्छ, शोर मचाते रहे साथी

Sun, 14 Sep 2025 01:08 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

गांव मजलिसपुर तौफीर गंगा खादर में चंद्रबोस अपने साथियों के साथ रेत निकाल रहा था। तभी मगरमच्छ ने हमला कर दिया। उसकी तलाश की गई मगर कुछ पता नहीं चला। चंद्रबोस के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर एकत्र हुए ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा खादर में से रेत निकाल रहे मजदूरों पर एक मगरमच्छ ने हमला कर दिया। चंद्रबोस नाम के मजदूर को मगरमच्छ पानी के अंदर खींचकर ले गया और उसके साथी शोर मचाते रहे गए। चंद्रबोस की तलाश चल रही है, मगर कुछ पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन


भोपा थाना क्षेत्र के गांव मजलिसपुर तौफीर गंगा खादर में रेत निकालने गए मजदूर  चंद्रबोस को मगरमच्छ खींचकर गहरे पानी में ले गया। ग्रामीणों ने बताया कि भैंसा-बोगी लेकर चंद्रबोस अपने साथियों के साथ रेत निकालने के लिए गया था। इसी दौरान अचानक पानी से निकले मगरमच्छ ने उसे खींच लिया। यह देखकर उसके साथियों ने शोर मचाया और बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक चंद्रबोस गहरे पानी में जा चुका था। 

सूचना पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मगर कोई भी पानी के अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। चंद्रबोस के परिजनों को भी सूचना दे दी गई। वे भी रोते-बिलखते पहुंच गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें