फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: होटल किंग्स विला पर 90 और वेलविस्टा पर लगा 63 लाख का जुर्माना, जानें क्यों की गई ये कार्रवाई

Sat, 18 Apr 2026 12:25 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

एसजीएसटी एसआईबी की ओर से दोनों फर्म को नोटिस जारी किया गया है। आरोप है कि दोनों ने वास्तविक आय को छिपाया और टैक्स चोरी को अंजाम दिया। इनके अलावा मुजफ्फरनगर के कई अन्य होटल भी रडार पर हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीएसटी चोरी के मामले में हाईवे स्थित होटल किंग्स विला पर 90 लाख और वेलविस्टा पर 63 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। राज्य वस्तु एवं सेवाकर (एसजीएसटी) विभाग की ओर से दोनों फर्म को नोटिस जारी कर जुर्माना जमा करने का निर्देश दिया है। जांच के बाद दोनों फर्म पर वास्तविक आय छिपाकर कारोबार करने का मामला पाया गया है।

विज्ञापन


दिल्ली-देहरादून हाईवे पर विभिन्न होटल और रिजार्ट एवं बैंक्वेट हॉल संचालित हो रहे हैं। जहां भव्य शादियां और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होता है। एसजीएसटी एसआइबी के संयुक्त आयुक्त सिद्धेश चंद दीक्षित ने बताया कि दो दिसंबर-2025 को इनपुट के आधार पर दिल्ली देहरादून हाईवे स्थित होटल किंग्स विला-7 पर सर्वेक्षण किया गया।

इसमें एक सप्ताह पहले दस्तावेजों के आधार पर जांच पूर्ण की गई। उन्होंने बताया कि छाबड़ा इनोवेटर एंड वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के अधीन संचालित होने वाले होटल किंग्स विला-7 में करीब पांच करोड़ रुपये के कारोबार का टर्नओवर ऐसा पकड़ा गया है, जिसमें जीएसटी चोरी की गई है।
विज्ञापन


इसको लेकर विभाग ने कार्रवाई कर जीएसटी चोरी के आरोप में जुर्माना समेत 90 लाख रुपये का राजस्व जमा कराने के लिए पत्र जारी किया है। वहीं दो अप्रैल को होटल वेल विस्टा पर कार्रवाई की गई। यहां पर भी जांच के बाद इसी तरह की गड़बड़ी मिली है। वास्तविक आय को छिपाकर कारोबार किया गया।

जांच में 3.50 करोड़ रुपये के टर्नओवर पर टैक्स चोरी की गई, इसके लिए 63 लाख रुपये का टैक्स चुकाने के लिए फर्म को नोटिस जारी किया गया है। संयुक्त आयुक्त ने बताया कि इनके अलावा भी कई होटल, रिजार्ट समेत विभिन्न फर्म विभागीय रडार पर है। जिन पर शीघ्र ही सर्वेक्षण की कार्रवाई होगी।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें