फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: 12वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, बाइक पर दो बदमाश आए और झोंक दिया फायर

Mon, 02 Dec 2024 01:36 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

शनिवार को बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। छात्र वंश को खतौली के अस्पताल से मेरठ रेफर किया था, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खतौली के गांव लोहड्डा निवासी छात्र वंश तंवर की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। वंश को दो दिन पहले बदमाशों ने गोली मार दी थी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

शनिवार को वंश अपने दोस्त के साथ बाइक से खतौली जा रहा था। गांव सरधन के प्राथमिक विद्यालय के निकट पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी थी। ग्रामीणों ने कक्षा 12 के घायल छात्र वंश को अस्पताल पहुंचाया था। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे उपचार के लिए मेरठ ले गए थे। सोमवार सुबह अस्पताल में वंश की मौत हो गई। खतौली पुलिस मेरठ के लिए रवाना हो गई है। पुलिस ने इस मामले में जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया हुआ है, जिसे हत्या की धारा में तरमीम किया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें