फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarangar News: साइलेंसर से निकली चिंगारी, गेहूं समेत ट्रैक्टर और थ्रेसिंग मशीन में लगी आग

Thu, 20 Apr 2023 01:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में गुरुवार दोपहर एक किसान के खेत में गेहूं की फसल थ्रेसिंग मशीन से निकाली जा रही थी कि इसी वक्त हादसा हो गया। साइलेंसर से निकली चिंगारी से ट्रैक्टर ने आग पकड़ ली और थ्रेसिंग मशीन व गेहूं की सूखी फसल भी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
खेत में ही जला गेहूं, थ्रैसिंग मशीन व ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के शाहपुर क्षेत्र के गांव रसूलपुर जाटान में गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान गेहूं की पूली में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ट्रैक्टर और थ्रेसिंग मशीन भी आग से जल गई। किसान का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि ट्रैक्टर के साइलेंसर से निकली चिंगारी से थ्रेसिंग मशीन और ट्रैक्टर के पास पड़ी गेहूं की पूली में आग लगी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार  किसान सत्यवीर बालियान के खेत में गेहूं की थ्रेसिंग चल रही थी। इसी दौरान गेहूं की पूली में आग लग गई। किसान मजदूर गेहूं एकत्र कर रहे थे। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ट्रैक्टर और थ्रेसिंग मशीन भी चपेट में आ गई। शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान भी मौके पर पहुंचे। आग पर किसी तरह काबू पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें