फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News:  खतौली से लापता कुलदीप की हत्या कर शव बिटौड़े में रखकर जलाया

Sun, 12 Mar 2023 11:15 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र के गांव शाहपुर से संदिग्ध हालात में लापता हुए कुलदीप उर्फ दीपक का शव बिटौड़े में जला हुआ मिला। युवक की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र के गांव शाहपुर से संदिग्ध हालात में लापता कुलदीप उर्फ दीपक की हत्या कर शव को गांव के बाहर बिटौड़े में रखकर जला दिया गया। ग्रामीणों ने बिटौड़े की आग को बुझाया तो शव बरामद हुआ। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


गांव शाहपुर के प्रधान डाॅ. ओमपाल सिंह ने बताया कि उनके गांव के सुभाष का पुत्र कुलदीप उर्फ दीपक अपने घर पर शुक्रवार की शाम खाना खा रहा था। इसी दौरान फोन आने पर वह खाना छोड़कर कहीं चला गया। देर रात तक भी जब वह वापस नही लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की ।  लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई। लापता युवक के परिजनों ने अनहोनी की आशंका व्यक्त की थी। पुलिस शनिवार देर रात तक गांव में छानबीन करती रही। 

रविवार सुबह गांव के बाहर बिटौड़े में आग लगी मिली। ग्रामीणों ने आग को बुझाया तो उसमें युवक का जला हुआ शव बरामद हुआ। एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय, सीओ डाॅ रवि शंकर ने मौके से मिले मृतक युवक के अवशेषों को परीक्षण के लिए भिजवा दिया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें