फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पश्चिम में मूंछ ने शुरू किया संगठित अपराध...गैंग में 450 सदस्य

विज्ञापन
सुशील मूंछ, फाइल फोटो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अदालत में अभियोजन पक्ष ने तर्क प्रस्तुत किया कि सुशील मूंछ पश्चिम का सबसे बड़ा गैंगस्टर था, जिसने पश्चिम में संगठित अपराध शुरू किया। पवन हत्याकांड में आरोपी रहा विपुल खूनी उसका शॉर्प शूटर था। यूपी में कई माफिया और गैंगस्टर हुए, सभी माफियाओं की अपनी सल्तनत रही है लेकिन पश्चिमी यूपी का सुशील उर्फ मूंछ ऐसा सरगना था, जिसके नाम की अपराध की दुनिया में तूती बोलती थी। हत्या, लूट, डकैती आदि सहित तमाम आपराधिक घटनाओं को वह अंजाम दे चुका है और उसकी एक लंबी आपराधिक पृष्ठभूमि है। सुशील उर्फ मूंछ का पुलिस के अभिलेखों में आई.एस.199 गैंग के रूप में पंजीकरण किया गया है। सुशील उर्फ मूंछ को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठित अपराध को प्रारंभ करने का श्रेय दिया जाता है। यह माना जाता है कि सुशील उर्फ मूंछ के गैंग में साढ़े चार सौ से ज्यादा सक्रिय गैंग सदस्य अभी भी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें