फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुस्लिम महिलाओं को बीयर खरीदने पर गर्दन उतारने की धमकी

Mon, 12 Jun 2023 06:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
विज्ञापन


- वीडियो में पीड़िता बोली, हमने शराब नहीं सिर्फ बीयर खरीदी थी

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के नावल्टी चौक के पास के ठेके से मुस्लिम समाज की महिलाओं के बीयर खरीदने पर गर्दन उतारने की धमकी दी गई। मुस्लिम समाज के ही आरोपियों ने महिलाओं को घेर लिया और दोनों को गिराकर एक मिनट में मारने की धमकी दी। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। तीन आरोपियों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया।

शहर के राज मार्केट से नकाब पहने मुस्लिम महिलाओं को ठेके से कुछ ही दूर मुस्लिम समाज के तीन लोगों ने घेरकर रोक लिया। वायरल वीडियो में आरोपी कह रहे हैं कि महिलाओं ने शराब खरीदी है, जबकि एक महिला कह रही है कि बीयर खरीदी है। एक आरोपी ने यहां तक कह दिया कि चाहे जेल जाना पड़े दोनों को गिराकर मार दूंगा। गर्दन उतारने की धमकी के साथ यह भी कहा कि उसके ऊपर पहले से ही केस हैं। एक व्यक्ति के टोकने पर आरोपी कह रहा है कि बीयर खरीद रहीं थीं, हिंदुओं के सामने बेइज्जती हो गई। इनकी वीडियो भी वहां पर बना ली गई है। सोमवार को वीडियो वायरल हुई तो पुलिस हरकत में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कराई गई है। आरोपी खालापार निवासी आदिल, साजिद और सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हंडिया मोहल्ला निवासी बाकू उर्फ शाहनवाज है। आदिल और साजिद पर थाना कोतवाली नगर में पहले भी दो-दो मुकदमे दर्ज हैं। इनके कब्जे से मोबाइल फोन बरामद किया गया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें