फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, तलवार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। भुवापुर के विनीत हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर उनका चालान किया है। पुलिस के मुताबिक ककरौली थाना क्षेत्र के गांव भुवापुर में सोमवार को विनीत के दो पुत्र चांद और कृष्णा बोगी पर बैठ कर खेल रहे थे। इसे लेकर विनीत की पत्नी मोनिका और परिवार की महिला के बीच कहासुनी हो गई थी। दोनों ही पक्ष के पुरुष भी मौके पर पहुंच गए थे। आरोप है कि विनीत पर दूसरे पक्ष के नवीन और उसके पिता कपिल ने तलवार से वार कर उसे घायल कर दिया था। बुधवार को विनीत की मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने नवीन और उसके पिता कपिल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को ककरौली पुलिस ने नवीन और कपिल को बेहड़ा सादात- बिजनौर मार्ग से गिरफ्ताए कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तलवार को बरामद किया गया है। आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें