रटौल। हत्या के मुकदमे में जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे सजायाफ्ता मुलजिम ने शराब के नशे में ढिकौली गांव में अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसका पता चलने पर पुलिस हरकत में आई और जांच में जुट गई।
ढिकौली गांव में हुई हत्या के मुकदमे में गांव के ही एक युवक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। जो 17 साल बाद 15 दिन पहले जेल से जमानत पर छुटकर बाहर आया था। बताया कि बृहस्पतिवार रात जेल से जमानत पर आया सजायफ्ता मुलजिम घर की छत पर शराब पी रहा था। तभी पास खड़ा एक मंदबुद्धि युवक ने शोर मचा दिया तो सजायफ्ता मुलजिम ने उसके साथ गाली-गलौच की और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हालांकि मंदबुद्धि वहां से भाग गया। जिसका पता चलने पर पुलिस गांव पहुंची और जांच में जुट गई। इस मामले में थाना प्रभारी अभिषेक कुमार नें बताया मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
बाण गंगा की सफाई के लिए सांसद ने डीएम को लिखा पत्र
बागपत। बाण गंगा नदी की सफाई के लिए सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने गंभीरता दिखाई। जिसके लिए सांसद ने डीएम को पत्र लिखकर बाण गंगा नदी को अस्तित्व में लाने के लिए खुदाई कराने और विभाग से बजट जारी कराने के निर्देश दिए। इससे पहले शाहपुर बाण गंगा गांव की प्रधान राजेंद्री देवी ने बाण गंगा नदी की खुदाई के लिए सिंचाई विभाग से एनओसी देने की मांग की थी।