संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। अलमासपुर बाग में वृद्घ अशोक का शव मिलने के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छाती की पसली में चोट आने से मौत होना आया हैं। पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की हैं।
चार अप्रैल की सुबह नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव अलमासपुर में लीची के बाग में वृद्घ अशोक का शव पड़ा मिला था। उसकी नाक से खून आ रहा था। पुलिस मामले को गिरने चोट लगने से मौत होना मान रही थी, लेकिन परिजन हत्या का आरोप लगा रहे थे।
नई मंडी कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई हैं, जिसमें मौत का कारण छाती की पसली में चोट लगाने का उल्लेख किया गया हैं। उधर, मृतक की बेटी संगीता ने अज्ञात लोगों पर अपने पिता अशोक की हत्या करने का आरोप लगाया हैं। उसने मंडी पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच की जा रही है।