हत्या का आरोपी गिरफ्तार
देवबंद। कोतवाली पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, पांच लोगों को शांति भंग की धारा में चालान किया गया है।
पुलिस के मुताबिक चोंदाहेड़ी गांव निवासी विलसन हत्या के मामले में फरार चल रहा था, जिसे बृहस्पतिवार को गांव से गिरफ्तार किया गया। वहीं, गुनारसा निवासी जसवंत, झबीरन गांव निवासी जाहिद हसन, महफूज, बिलाल हुसैन, दिवालहेड़ी निवासी सहीराम और माजरी गांव निवासी नितिन कुमार का शांति भंग की धारा में चालान किया गया है। पुुलिस ने बताया कि आरोपी आपस में झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे थे।