फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: मुरादनगर के व्यक्ति के मोबाइल और कपड़े जौली गंग नहर पुल से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजनों ने अनहोनी की जताई आशंका, भोपा पुलिस को दी सूचना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा(मुजफ्फरनगर)। थाना ककरौली के गांव कम्हेड़ा में बैटरी गलाने का काम करने वाले मुरादनगर जिला गाजियाबाद निवासी व्यक्ति का मोबाइल, आईडी और जैकेट जौली नहर पुल से मिलने पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को मामले की सूचना दी है।
जिला गाजियाबाद के कस्बा मुरादनगर निवासी सावेज खान ने बृहस्पतिवार देर शाम एक दर्जन से भी अधिक ग्रामीणों के साथ भोपा थाने पहुंचकर पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पिता सत्तार खान 53 वर्ष थाना ककरौली के गांव कम्हेड़ा में वहीं के निवासी एक व्यक्ति के साथ भट्टी के माध्यम से पुरानी बैटरी गलाने का काम करता है। जावेद खान ने बताया कि उसके पिता सत्तार खान का मोबाइल,आईडी और जैकेट थाना क्षेत्र के गांव जौली गंग नहर पुल पर रखा मिला। जैसे ही उन तक यह सूचना पहुंची तो है मौके पर आएं और आसपास अपने पिता की तलाश की।
विज्ञापन

मामले की जानकारी उस समय लगी जब बृहस्पतिवार सुबह सत्तार के साथ काम करने वाले एक व्यक्ति ने सत्तार के मोबाइल पर कॉल की तो वह एक अज्ञात व्यक्ति ने रिसीव की और उसने बताया कि आईडी,मोबाइल,जैकेट जौली गंग नहर पुल पर रखा मिला है। परिजनों द्वारा मौके पर पहुंचकर गंग नहर पुल पर रखा सामान अपने कब्जे में ले लिया और इसकी सूचना वह थाना ककरौली लेकर गए तो ककरौली पुलिस ने उन्हें घटना भोपा क्षेत्र की बताकर भोपा थाना भेज दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम एक दर्जन से भी अधिक लोग भोपा थाना पहुंचे और घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। गायब व्यक्ति के परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। सीनियर सब इंस्पेक्टर सत्यनारायण दहिया का कहना है कि प्रार्थना पत्र ले लिया गया।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें