फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो एसी बसे खरीदेगी पालिका, चार स्थानों पर बनेंगे लेबर सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका की बोर्ड बैठक 13 जुलाई को दिन ढाई बजे होगी। इस बोर्ड बैठक में 17 प्रस्ताव का एजेंडा जारी किया गया है। एजेंडे में बोर्ड बैठक के लिए 17 प्रस्ताव रखे गए हैं। इन प्रस्तावों में सबसे महत्वपूर्ण दो एसी बसे खरीदने का है। ये ऐसी बसे एक करोड़ 31 लाख में आएगी। इनमें एक बस बाईपास से शहर तक यात्रियों के लिए होगी और दूसरी सहारनपुर तक चलाई जाएगी। इसमें बहुत कम किराया रखा जाएगा। शहर में चार स्थानों पर लेबर सेंटर बनाने का प्रस्ताव है। इनमें गांधी कालोनी, भोपा पुल के नीचे, बकरा मार्केट और प्रेमपुरी में श्रमिकों के लिए बैठने का स्थान बनाया जाएगा। इस स्थान पर मजूदरों को अन्य सुविधा भी दी जाएगी। इसके साथ ही पालिका की बिजली फिटिंग के लिए 27 लाख 52 हजार का प्रस्ताव रखा जा रहा है। शहर के विकास के अन्य प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें