फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कूड़ा निस्तारण के लिए पालिका 2.5 करोड़ में खरीदेगी मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
- मशीन कूड़े से खाद, प्लास्टिक, ईंट आदि को अलग करेगी
विज्ञापन

- 15वें वित्त के पैसे से मशीन खरीदने की डीएम ने दी स्वीकृति

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका कूड़ा निस्तारण के लिए ढाई करोड़ की मशीन खरीदेगी। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने 15वें वित्त में मशीन को खरीदने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
शहर में लंबे समय से कूड़े का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। किदवईनगर में एटूजेड़ प्लांट में लगातार कूड़ा बढ़ता जा रहा है। अब पालिका ने कूड़ा निस्तारण के लिए एक बड़ी और नई मशीन खरीदने का निर्णय लिया है। यह मशीन जहां कूड़े से खाद बनाएगी, वहीं कूड़े के अंदर से प्लास्टिक और ईंट-पत्थर आदि को अलग करने का कार्य भी करेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका ने इस मशीन को खरीदे जाने का प्रस्ताव डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में होने वाली 15वे वित्त की बैठक में रखा। ईओ हेमराज ने बताया कि डीएम ने बैठक में कूड़ा निस्तारण के लिए मशीन को खरीदने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन


कूड़ा निस्तारण हमारी प्राथमिकता में
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि शहर में कूड़े का निस्तारण करना हमारी प्राथमिकता है। इसी के चलते 15वें वित्त के पैसे से कूड़े की छंटाई करने वाली यह मशीन खरीदी जा रही है। ढाई करोड़ की स्वीकृति डीएम ने दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें