फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका सफाई कर्मचारी संघ की अधिसूचना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- नामांकन 14 नवंबर को मतदान 18 को होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका में सफाई कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। अधिसूचना के साथ ही सफाई कर्मियों ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। संघ कार्यकारिणी के लिए मतदान 18 नवंबर को होगा और परिणाम भी इसी दिन मतगणना के उपरांत घोषित करने की तैयारी है।
ईओ नगर पालिका हेमराज सिंह ने इस चुनाव के लिए मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक योगेश कुमार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया है। उनके सहयोगी के रूप में सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल को सहायक निर्वाचन अधिकारी और लिपिक विजय जैन, संदीप यादव, विवेक कुमार, मोहन कुमार, नितिन कुमार तथा आकाशदीप को उप निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगेश कुमार ने बताया कि सफाई कर्मचारी संघ की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव के लिए 10 नवंबर को अधिसूचना जारी कर दी गयी है। नामांकन 14 नवंबर सोमवार को प्रात: 10.30 बजे से दो बजे तक कराये जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच इसी दिन अपराह्न दो बजे से की जायेगी। मंगलवार को चुनाव चिन्ह आवंटन होगा और 18 नवंबर को प्रात: नौ बजे से अपराह्न चार बजे तक मतदान संपन्न कराया जायेगा। इसी दिन मतगणना और फिर परिणाम घोषित होगा। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों का शुल्क भी तय कर दिया गया है। अध्यक्ष पद के लिए तीन हजार रुपये तथा महामंत्री पद के लिए दो हजार रुपये शुल्क तय किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें