फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंसूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव सोंहजनी तगान में शाम के समय गली में जाते समय अविनाश (7) ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए बेगराजपुर मेडिकल में भर्ती कराया गया। वहां देर शाम उसकी मौत हो गई। शनिवार को बालक गली में जा रहा था। इसी दौरान खेतों से जुताई कर आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह घायल गया। परिजन व ग्रामीण उसे बेगराजपुर मेडिकल में ले गए, देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान के बेटे प्रभात कुमार का कहना है कि ट्रैक्टर व चालक गांव जड़ौदा का है। पुलिस ने ट्रैक्टर व चालक को पकड़ लिया है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर रिपोर्ट लिखी जाएंगी। ट्रैक्टर चालक हिरासत में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें