फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पालिका ईओ ने सफाई नायक का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद् के अध्यक्ष रजनीश दूबे ने कलक्ट्रेट निरीक्षण के दौरान सफाई नहीं होने पर नाराजगी जताई थी। ईओ ने लापरवाह नगर स्वास्थ्य अधिकारी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। मुख्य सफाई निरीक्षक का एक दिन का वेतन काटा गया है। सफाई निरीक्षक का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया है। तीनों से लापरवाही बरतने को लेकर जवाब भी तलब किया है।
विज्ञापन

ईओ डॉ प्रज्ञा सिंह ने कड़ी नाराजगी के साथ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल कुमार पर ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप लगाते हुए उनको कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। ईओ ने नोटिस में कहा कि निरीक्षण को देखते हुए 16 जुलाई की सुबह पांच बजे से ही कलक्ट्रेट परिसर में सफाई कार्य प्रारम्भ करने के सख्त निर्देश प्राप्त हुए थे, जिसके लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार की जिम्मेदारी तय की गई थी, लेकिन मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे तक भी न तो वो खुद उपस्थित हुए और न ही उनकी टीम ही वहां पहुंची। इसकी जानकारी मिलने पर वह स्वयं ही कलक्ट्रेट पहुंचीं और चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर व सफाई नायक को बुलाकर सफाई कार्य कराया गया।
ईओ ने चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश कुमार को भी नोटिस जारी करते हुए उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। ईओ ने बताया कि चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश को कलेक्ट्रेट परिसर की सफाई कराए जाने के लिए मंगलवार साढ़े छह बजे पहुंचने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन वह अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

अव्यवस्था होने पर उन्होंने चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर के खिलाफ कड़ी नाराजगी प्रकट की और संबंधित वार्ड संख्या 10 के सफाई नायक जीवन कुमार के वेतन आहरण पर ही रोक लगा दी है। नायक को भेजे नोटिस में ईओ ने कहा कि कलक्ट्रेट में शासन के कार्यक्रम के दौरान वह सफाई ड्यूटी से खुद तो गायब मिले ही, उनके कर्मचारी भी नदारद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें