फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: BJP प्रत्याशी के लिफाफे में 500 का नोट, भाजपा नेताओं में फैला रोष, जानें क्या है माजरा

Wed, 03 May 2023 11:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

 यूपी निकाय चुनाव 2023 : BJP प्रत्याशी के लिफाफे में 500 का नोट मिलने से भाजपा नेताओं में रोष फैल गया। जानिए आखिर माजरा क्या है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में निकाय चुनाव के दौरान एक सभासद प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी के लिफाफे में 500 रुपये का नोट रखकर वीडियो वायरल कर दी। इससे भाजपा नेताओं में रोष फैल गया। भाजपा प्रत्याशी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भारत भूषण खुल्लर की ओर से मतदाताओं की वोटर पर्चियां अपने नाम के एक लिफाफे में डालकर घरों पर भेजी गई थी। आरोप है कि बुधवार को एक पूर्व सभासद एवं वार्ड सभासद प्रत्याशी ने पर्ची का लिफाफा हासिल कर उसमें 500 रुपये का नोट डालकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस हरकत से भाजपा नेताओं में रोष व्याप्त हो गया।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: 11 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, मतदान से पहले मिठाई-साड़ी बांटते पकड़े गए प्रत्याशी, मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी भारत भूषण खुल्लर ने मामला जानकारी में आते ही सभासद प्रत्याशी अजीम अहमद के विरुद्ध थाने पर तहरीर देकर चुनाव में छवि धूमिल करने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें