फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - सीटें तय होने के बाद प्रत्याशियों का एलान करेगा गठबंधन

Tue, 11 Apr 2023 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- निकाय चुनाव के एलान के बाद सपा, रालोद और आसपा गठबंधन हुआ सक्रिय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। निकाय चुनाव के एलान के बाद सपा, रालोद और आसपा गठबंधन तेजी से सक्रिय हुआ है। विधानसभा चुनाव में मिली कामयाबी से स्थानीय नेताओं में निकाय चुनाव को लेकर भी उत्साह है। किस सीट पर कौन चुनाव लड़ेगा यह तय हो जाने के बाद प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। सभी ने शीर्ष नेतृत्व के सामने अपना-अपना पैनल बनाकर भेज दिया है। शहर सीट सपा के हिस्से में आई तो ब्राह्मण चेहरे पर दांव खेला जा सकता है।
पहले विधानसभा के मुख्य और इसके बाद खतौली के उप चुनाव में गठबंधन की हवा बही थी। जीत का सिलसिला बरकरार रखने के लिए गठबंधन इस बार भी हर कदम संभलकर रख रहा है। लोकसभा से पहले निकाय चुनाव गठबंधन के लिए बेहद अहम है। ऐसे में शहर और खतौली पालिका पर सबकी नजर टिकी है। गठबंधन के नेताओं को अपने-अपने नाम भेज दिए गए हैं, अब शीर्ष नेतृत्व ही तय करेगा कि कौन सी सीट किसके पास रहेगा और प्रत्याशी कौन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को दिनभर रालोद कार्यालय पर गहमागहमी रही। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक का कहना है कि रालोद नेतृत्व को सभी नाम भेजे जा चुके हैं। कौन सी सीट किसके हिस्से में आएगी, इसके बाद ही प्रत्याशियों का एलान होगा।सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी का कहना है कि गठबंधन पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगा। नेतृत्व जो भी फैसला करेगा, हर कार्यकर्ता उस पर अमल करेगा। जिला स्तर से सभी नाम हाईकमान को भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें