फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अतिक्रमण हटाने के लिए कराई गई मुनादी

विज्ञापन
विज्ञापन
खादर तिराहे से लेकर 15 किलोमीटर तक होना है मार्ग का चौड़ीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। पुरकाजी-लक्सर (उत्तराखंड) मार्ग पर खादर तिराहे से लेकर 15 किलोमीटर तक लोक निर्माण विभाग ने चौड़ीकरण शुरू कर दिया है। शुक्रवार को मुनादी कराकर अतिक्रमण हटा लेने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

बता दें कि पुरकाजी-लक्सर मार्ग उत्तर प्रदेश को उत्तराखंड राज्य से जोड़ता है। इसका चौड़ीकरण किया जाना है। इसी को देखते हुए लोक निर्माण विभाग की ओर से शुक्रवार को मुनादी कराकर अतिक्रमण को जल्द हटा लेने की चेतावनी दी गई है। इससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। व्यापारी नरेश पुंडीर, रोहताश आदि का कहना है कि दुकानों का अधिकांश हिस्सा टूट जाने से दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीके त्यागी का कहना है कि जल्द ही अतिक्रमण को हटवाकर हाइवे पर तेजी से कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें