फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: निर्धारित मार्ग से ही जाएगा मुहर्रम का जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। एसडीएम अरुण कुमार ने कोतवाली में मुहर्रम कमेटी और व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि निर्धारित मार्ग से ही जुलूस जाएगा। व्यापारियों को अपनी-अपनी दुकानाें पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। सीओ विनय गौतम ने कमेटी के सदस्यों को कहा कि शांति व्यवस्था कायम रखने में सहयोग करें। अधिकारियों को निर्देश दिए कि जुलूस मार्ग पर बिजली के तार लटके दिखाई नहीं देने चाहिए। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान व्यापारी नेता राजेश संगल, सपा नेता सुबोध त्यागी, इरशाद, नितिन जैन, विकास, अनुराग, अमरीश, दिनेश संगल, सुभाष जैन व मोमीन मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें