छपार। भाकियू टिकैत के युवा मंडल अध्यक्ष मोनू प्रधान ने शहजाद त्यागी को मंडल महासचिव व मुफीद आलम को मंडल उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। संगठन की बैठक खोजा नगला में पुरकाजी ब्लॉक के युवा अध्यक्ष के आवास पर हुई। इस मौके पर बूटा सिंह, मुशर्रफ त्यागी, दीपक गुर्जर, काला, तोसीन, मास्टर ओमपाल त्यागी, मुकीम अहमद, सालिम, शाहरुख, इकबाल, अमजद अली मौजूद रहे। संवाद