फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा नशे से दूर रहकर जीवन को बचाएं: जावेद

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा नशे से दूर रहकर जीवन को बचाएं : जावेद
विज्ञापन

खतौली। बॉडी बिल्डिंग में मिस्टर इंडिया रहे जावेद खान ने कहा कि रोगमुक्त जीवन जीने के लिए शरीर की कसरत जरूरी है।
जीटी रोड स्थित एवरग्रीन फिटनेस जिम के उद्घाटन के दौरान आयोजित कार्यक्रम में 16 बार बॉडी बिल्डिंग में मिस्टर इंडिया का खिताब जीतने वाले जावेद खान ने कहा कि लोगों को अपने खान पान पर अधिक ध्यान देना चाहिए। उन्होंने युवाओं को नशा से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा जीवन को बर्बाद कर देता है। हमारा शरीर फिट रहेगा, तो हम रोगों से बच सकते हैं। शरीर की फिटनेस को बनाए रखने के लिए हमें रोजाना एक्सरसाइज करना जरूरी है। अशीष कुमार सन्नी के संचालन में हुए कार्यक्रम में चीतत ग्रांड के डायरेक्टर पठान शारिक राना, डॉ. नरेंद्र त्यागी, पूर्व सभासद अनुज सहरावत, सभासद अनवर कुरैशी, अजय जनमेजय, धनेंद्र तोमर, महेश वर्मा, ट्रेनर संजू, यूसुफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें