भोपा। नंगला बुजुर्ग के प्रधान के छोटे भाई सद्दाम की चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। कार से कूद कर चालक ने जान बचाई। इसके बाद भी वह आग में झुलस गया। थाना क्षेत्र के गांव नंगला बुजुर्ग के प्रधान अंजुम का छोटा भाई सद्दाम बुधवार को थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर अपनी रिश्तेदारी में गया था। देर शाम वह अपने घर के लिए लौट रहा था। जैसे ही वह किशनपुर गांव से बाहर महबूब के गन्ना कोल्हू के पास पहुंचा तो कार में अचानक आग लग गई। उसने किसी तरह कार से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। इस दौरान वह आग की चपेट में आकर झुलस गया। लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पाकर मौके पर परिजन भी पहुंच गए। तुरंत ही परिजनों ने उसे उपचार के लिए भेजा। घटना की पुलिस को भी सूचना दी गई हैं।