फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिल भैैसाना मेें प्राकृतिक खेती पर आधारित किसान गोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। चीनी मिल भैैसाना मेें प्राकृतिक खेती पर आधारित किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया। चीनी मिल के उपाध्यक्ष जेबी तोमर ने किसानों से खेती में अत्यधिक केमिकल का प्रयोग न करने की अपील की।
गोष्ठी में महाराष्ट्र से आए कृषि विशेषज्ञ सचिन चतुर और प्रशान्त शिवगुड़े ने किसानों को कैमिकल युक्त खेती के नुकसान बताए। किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया। किसानों को जहर मुक्त खेती का प्रशिक्षण भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल के उपाध्यक्ष जेबी तोमर ने कहा कि किसान अपनी जमीन के कुछ हिस्से में प्राकृतिक खेती भी अवश्य करें। प्राकृतिक संतुलन बनाने से वातावरण के साथ-साथ मिट्टी तथा मानव स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा। इस मौके पर किसान ओमप्रकाश सतपाल, रामपाल, फूलसिंह, राजेंद्र सिंह, विक्रम व मिंटू आदि उपस्थित रहे। गोष्ठी की अध्यक्षता चौगामा के चौधरी कृषिपाल राणा ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें