फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के सर्वांगीण विकास में माता का अहम रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के सर्वांगीण विकास में माता का अहम रोल
विज्ञापन

मंसूरपुर। होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा में मातृ सम्मेलन में कई मातृ शक्तियों को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ आर्ट ऑफ लिविंग की कोआर्डिनेटर सोनिया लूथरा, प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया, अलका सिंह, रीटा दहिया आदि ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। मंच संचालन रजनी शर्मा ने किया। सम्मेलन में सोनिया लूथरा ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य में माता का अहम रोल है। माता ही बच्चे की प्रथम शिक्षक है। माता को बच्चे के दिन की शुरुआत उसकी प्रशंसा से करनी चाहिए, क्योंकि प्रशंसा सुनना सबको अच्छा लगता है। पुष्पा चौधरी ने कहा कि हमें बच्चों की कमजोरियां नहीं छुपानी चाहिए, बल्कि उनकी कमजोरियों में धीरे धीरे सुधार लाना चाहिए। सम्मेलन में पहुंची सजग माताओं सुषमा, आरती, रीटा, कविता, पिंकी, इंदु, बबीता, सुषमा, शशि, सोनू, गुलिस्ता, रजिया, अलका आदि को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं और अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें