फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल में मनाया मदर्स- डे

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल में मदर्स डे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति अपने प्रेम और श्रद्धा के भाव को व्यक्त करते हुए अनेक प्रस्तुतियां समर्पित की । कार्यक्रम में स्कूल के अध्यक्ष ओमपाल सिंह, संरक्षक चंद्रपाल सिंह व मैनेजर संजय तोमर ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित पर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम माताओं ने रैंप वॉक किया। जिसकी विजेता वर्षा जैन व योगिता, मेहंदी प्रतियोगिता में इब्राहिम रजा की माता शबनूर प्रवीण, रेपिड फायर राउंड प्रतियोगिता में स्नेहा की माता पूजा ,रणविजय की माता अंकिता ,अतिक्ष की माता पूजा, वैष्णवी की माता पूजा, वीरा की माता रुचि ,आफिया की माता शीबा जैदी विजेता घोषित की गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या मोनिका चौधरी, उप प्रधानाचार्या क्षमा चौधरी सहित समस्त स्टाप मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें