फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुकतीर्थ में मां बगलामुखी जयंती मनाई

विज्ञापन
शुकतीर्थ में बगलामुंखी जयंती मनाते श्रद्धालु। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित पांडव कालीन माता पार्वती मंदिर में मां बगलामुखी जयंती हवन यज्ञ के बीच मनाई गई। संतों व भक्तों ने मां बगलामुखी की प्रतिमा का चरणाभिषेक किया। कार्यक्रम में डा. स्वामी अयोध्या प्रसाद मिश्र ने कहा कि मां बगलामुखी की आराधना करने से मनुष्य को शक्ति प्राप्त होती है और उसके सभी कार्य पूर्ण होते हैं। स्वामी माधवाचार्य महाराज ने कहा कि संतों की संगत से मनुष्य का जीवन सुधरता है और धर्म ज्ञान की प्राप्ति होती है। इस दौरान स्वामी हरे कृष्णादास महाराज ने कहा कि मां बगलामुखी की उपासना से मनुष्य की दुर्लभ से दुर्लभ इच्छाओं की पूर्ति होती है। इनकी पूजा करने से शत्रु पराजित होते व धन की प्राप्ति होती है। इससे पहले पंडित विपिन पांडेय ने विधि-विधान से हवन यज्ञ संपन्न कराया। तत्पश्चात भक्तों ने विधि विधान से प्रतिमा मां बगलामुखी पीतांबरा की प्रतिमा का चरणाभिषेक किया। इसके बाद मंदिर में मां की सामूहिक आरती की गई। कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में कुलदीप सिंह, सोमांशु, कमलेश देवी अशोक गर्ग, मीनाक्षी मीनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें