फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई विक्रेताओं की अधिकतर दुकानें बंद रही

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार मंसूरपुर का बाजार बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक खुला। इस दौरान दुकानों पर इक्का-दुक्का ग्राहक भी पहुंचे। मिठाई विक्रेताओं की अधिकतर दुकानें बंद रहीं। मिठाई विक्रेता वीर सिंह, लकी, अनिल कुमार आदि का कहना है कि प्रशासन ने सुबह के समय केवल दुकानें खोलने की अनुमति दी है। पिछले काफी दिनों से दुकानें बंद पड़ी थी। मिठाई समाप्त हो चुकी है, ग्राहकों को दुकान में बैठाने की अनुमति नहीं होने के कारण अधिकतर दुकानें नहीं खुली। कुछ दुकानदारों ने दुकानें खोली भी तो उन पर कोई ग्राहक नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें