सुबह और रात में छा रहा है घना कोहरा
मुजफ्फरनगर। सुबह और रात में छा रहा घना कोहरा जीवन की रफ्तार रोक रहा है। दिन में सूरज निकलने से आम जनता को थोड़ी राहत जरूर मिल रही है।
बीते दस दिनों से मौसम में लगातार ठंडक बनी है। सर्द हवाओं के कारण आम जनमानस ठिठुरने को मजबूर है। सुबह-शाम और रात में लगातार ठंड बनी हुई है। तीन दिन से रात और सुबह में घना कोहरा छा रहा है। कोहरे के कारण आम आदमी सड़क पर मजबूरी में ही निकल रहा है। वाहनों के साथ जीवन की रफ्तार प्रभावित हुई है। सुबह के समय बाजार भी अब देर से खुल रहे हैं। लोग अपना रोजमर्रा का कार्य भी देरी से ही कर पा रहे हैं। यहीं नहीं सुबह के समय घूमने वालों की संख्या भी घट गई है। दिन में सूरज निकलने से आम जन मानस को राहत जरूर मिली है।