मोरना चीनी मिल के अधिकारियों को नई दिल्ली में सम्मानित करते केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी : स्र
मोरना। नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित सम्मान समारोह में दि गंगा किसान सहकारी मोरना चीनी मिल को उत्कृष्ट (गन्ना विकास) कार्यों के लिए प्रतिष्ठित बेस्ट केन डेवलपमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। मिल ने पेराई सत्र 2025-26 के गन्ना पेराई सत्र में 10.78 प्रतिशत चीनी परता रिकवरी हासिल की । राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ लिमिटेड की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक वीपी पांडे, चीनी संघ निदेशक देवेन्द्र चौधरी, मुख्य अभियंता शशिकांत यादव, गन्ना अधिकारी प्रवीण यादव, मुख्य लेखाकार सलिल खरे और एके शंकवर को देश में तीसरे स्थान प्राप्त करने पर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। संवाद