मुजफ्फरनगर। मोरना-शुकतीर्थ मार्ग के 4.7 किलोमीटर लंबे भाग के चौड़ीकरण की तैयारी शुरू हो गई है। 22.74 करोड़ रुपये की स्वीकृत किए गए थे, जिसके सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2026-27 में 6.82 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन एवं नोडल अधिकारी अनिल कुमार राना ने बताया कि धार्मिक मार्गों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, नवनिर्माण एवं विकास के लिए एकमुश्त व्यवस्था योजनांतर्गत मोरना-शुकतीर्थ मार्ग के चार लेन चौड़ीकरण की परियोजना को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। मार्ग के चौड़ीकरण से शुकतीर्थ आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोगों को भी आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। संवाद