इसके बाद ढ़ाई बजे शुरु हुई दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन विषय के द्वितीय पेपर में 7713 में से 3154 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 4559 उपस्थित रहे। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि यूपीपीएससी परीक्षा के लिए 7713 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था।
जिले के 17 विद्यालयों को केंद्र बनाया था। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती में निगरानी की गई। सभी केंद्रों पर पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रही।
परीक्षा के दौरान सचल दस्तों की टीम की ओर से भी चेकिंग की गई। सभी जगह शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई। केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया था। इसके अलावा तीन केंद्रों पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई थी।