स्टाक शो नहीं करने पर एक लाख से अधिक का जुर्माना वसूला
बुढ़ाना। उपजिलाधिकारी कुमार भूूपेंद्र ने बताया कि कस्बे की मेसर्स कन्हैया ट्रेडिंग कंपनी के मालिक मनीष तायल द्वारा दाल और बेसन पर ओवररेट लेने की शिकायत मिल रही थी। शिकायत पर शनिवार को दुकान पर छापा मारा गया। स्टाक रजिस्टर के अनुसार दाल एवं बेसन अधिक पाया गया। उन्होंने बताया कि दाल पर मंडी शुल्क अदा नहीं किया गया था। मंडी शुल्क अदा नहीं करने पर उपजिलाधिकारी ने दुकान मालिक पर एक लाख तीन हजार 125 रुपये का वसूला गया।