फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में महंगाई से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध : शारदा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से बजट पर चर्चा का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत शारदा ने कहा कि केंद्र सरकार ने व्यापारी और किसान के साथ मध्यम वर्ग को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया है। यह भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट है। हर वर्ग के लोगों के लिए बजट में प्रावधान है।
लिंक रोड पर बृहस्पतिवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से बजट पर चर्चा का आयोजन हुआ। प्रदेश अध्यक्ष विनीत शारदा ने कहा कि हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। नर्सिंग मेडिकल कॉ़लेज, किसानों के लिए 20 लाख करोड़, इनकम टैक्स में छूट, लघु उद्योगों के टैक्स में छूट, बुजुर्गों के लिए बजट में प्रावधान, रेलवे के लिए बजट आदि की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में बिल्कुल भी महंगाई नहीं है, बल्कि उससे ज्यादा लोगों को आज सुविधाएं मिल रही है। बिजली बिल की दरों पर उन्होंने कहा कि पहले चार घंटे भी बिजली नहीं आती थी। आज 24 घंटे बिजली आती है।
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता, सुनील तायल, श्रीमोहन तायल, तरुण मित्तल, प्रवीण वर्मा, आशीष तोमर, ब्रजकिशोर बिट्टू, विनय पंवार, राजेश साहनी, सुशील गोयल, अजय सिंघल, नीतिश ऐरन, मनी तायल और संजय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें