शहर के चारों महाविद्यायलों में अधिकांश पाठ्यक्रमों में खाली पड़ी हैं सीटें
अब तीसरी मेरिट का इंतजार कर रहे हैं छात्र-छात्राएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी विश्व विद्यालय की दूसरी मेरिट में बुधवार को अंतिम दिन प्रवेश हुए। अब तक बीएससी गणित में सबसे कम दाखिले हुए हैं। शहर के चारों महाविद्यालयों में अधिकांश पाठ्यक्रमों की अधिक संख्या में सीटें खाली हैं। अब छात्र-छात्राएं तीसरी मेरिट का इंतजार कर रहे हैं।
एसडी डिग्री कॉलेज में बीए की 174, बीकॉम की 74, गृहविज्ञान की 43 और बायो/गणित की 143 सीटें खाली हैं। डीएवी पीजी कॉलेज में बीए की 142, बीएससी बायो की 103 और बीएससी गणित की 252 सीटें खाली है। जैन कन्या पीजी कॉलेज में बीए की 201 सीटें खाली है। इसके अलावा चौधरी छोटू राम डिग्री कॉलेज में बीएससी कृषि की 68, बायो की 50, गणित की 53 और बीकॉम की 71 सीटें खाली हैं। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की ओर से तीन अगस्त यानी आज तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिसके बाद चार व पांच अगस्त को तीसरी मेरिट की प्रवेश किए जाएंगे।
एसडी डिग्री कॉलेज में दाखिले
पाठ्यक्रम बुधवार अब तक
बीए 76 466
बीकॉम 30 356
गृहविज्ञान 00 37
गणित/बायो 20 177
योग 126 1036
डीएवी पीजी कॉलेज में दाखिले
पाठ्यक्रम बुधवार अब तक
बीए 33 208
बीएससी बायो 28 160
बीएससी गणित 04 186
योग 65 554
चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज में दाखिले
पाठ्यक्रम बुधवार अब तक
बीएससी कृषि 12 190
बीएससी बायो 03 36
बीएससी गणित 03 33
बीकॉम 00 15
योग 18 274
जैन कन्या पीजी कॉलेज में दाखिले
पाठ्यक्रम बुधवार अब तक
बीए 105 306