फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बंदर और कुत्ते कर रहे हमला, बढ़ी एंटी रेबीज लगवाने वालों की संख्या

Fri, 01 Mar 2024 11:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला चिकित्सालय में रोजाना करीब दो सौ मरीज पहुंचकर लगवाते है एंटी रेबीज इंजेक्शन
विज्ञापन


फोटो समाचार



संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। जिले में कुत्ते और बंदर लोगों को लगातार अपना शिकार बना रहे हैं। इससे जिला चिकित्सालय में एंटी रेबीज लगवाने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। रोजाना करीब दो सौ मरीज पहुंचकर इंजेक्शन लगवाते है।

स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में एंटी रेबीज लगवाने के लिए प्रतिदिन 100 या 120 मरीज पहुंचते थे। अब यह संख्या 200 तक पहुंच गई है। वहीं, इंजेक्शन कक्ष के बाहर भी मरीजों की कतार देखने को मिलती है। इससे पहले पर्चा बनवाने के लिए भी आठ नंबर कक्ष में मरीजों की भीड़ रहती है। चिकित्सक के लिखने के बाद ही मरीज को एंटी रेबीज लगाया जाता है। जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने वालों की बढ़ती हुई संख्ता को देखते हुए लगातार वैक्सीन मंगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. राकेश ने कहा कि एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या में इजाफा होने का कारण शहर में बंदरों और कुत्तों की संख्या बढ़ना माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि जगह-जगह कुत्तों का झुंड दिखाई देता है। उधर, कुछ कॉलोनियों में बंदर भी बढ़ गए है, जो लोगों पर लगातार हमला बोल रहे है। उन्होंने कहा कि बंदर और कुत्ते काटने के मामले ही अधिक है। इनके काटने पर मरीजों को तुरंत ही एंटी रेबीज की वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। लापरवाही बरतने पर मरीज को जान तक गंवानी पड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें