फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन कैमरों की मदद से रखी नजर

विज्ञापन
देवबंद की जामा मस्जिद से जुमा की नमाज पढ़कर बाहर आते लोग - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जुमा की नमाज के बाद विरोध की आशंका के चलते पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। किसी भी तरह का कोई विरोध प्रदर्शन नहीं होने तथा लोगों के नमाज पढ़कर शांतिपूर्वक अपने घर लौट जाने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों की मदद से खुराफाती तत्वों पर अपनी निगाह गड़ाए रखी। एडीएम (एफ) विनोद कुमार और एसपीआर विद्यासागर मिश्र शुक्रवार की सुबह ईदगाह के निकट इंदिरा पार्क में फोर्स के साथ बैठ गए थे। दोपहर करीब दो बजे जुमा की नमाज खत्म होने के बाद लोगों के घर लौट जाने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। हालांकि सर्दी के चलते बाजार देर से खुले और ग्राहक भी सुबह के समय कम ही बाजारों में आए। जैसे जैसे समय बीतता गया और धूप निकली तो बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी। बता दें कि बीते मंगलवार को जमीयत द्वारा आयोजित गिरफ्तारी कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने माइक से बृहस्पतिवार को प्रदर्शन और धरने की घोषणा की थी, लेकिन लोगों की भीड़ एकत्र नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन नहीं हो सका। शुक्रवार को कहीं फिर से जुमा की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन न हो इसके लिए प्रशासन सुबह से ही अलर्ट रहा। वहीं, जमीयत के जिला सचिव जहीन अहमद ने बताया कि शुक्रवार को जमीयत का कोई धरना-प्रदर्शन या गिरफ्तारी का कार्यक्रम नहीं था। उन्होंने कहा कि जमीयत सीएए और एनआरसी के खिलाफ तहरीक (आंदोलन) चला रही है। तहरीक का उद्देश्य एकत्र करना नहीं, बल्कि गिरफ्तारी देकर प्रशासन के माध्यम से अपनी बात शासन तक पहुंचाना है। जिला सचिव ने बताया कि शीघ्र ही जमीयत के आला पदाधिकारियों के निर्देश मिलने के बाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

देवबंद में जुमा की नमाज पर सुरक्षा के मद्देनजर दारूल उलूम क्षेत्र में तैनात पुलिस बल- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें