फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मोनिका बोली, मैं आपके सामने जिंदा खड़ी हूं, मतदान करने दीजिए

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। नगर पंचायत भोकरहेड़ी स्थित इंटर कॉलेज में मतदान करने पहुंची महिला मतदाता मोनिका को कर्मचारियों ने मतदान करने से मना कर दिया। उसे बताया कि उनके पास जो मृतकों की सूची है, उसमें उसका नाम है। इसलिए वह मतदान नहीं कर सकती। महिला मतदाता इतनी बात सुनकर बाहर आ गई और अपने पति राहुल के साथ मतदान केंद्र पर मौजूद अधिकारियों के पास पहुंची। बोली कि उसका क्या दोष है, उसे जिंदा रहते हुए भी मृतक दर्शाया गया है। अधिकारियों ने बमुश्किल महिला मतदाता को समझा-बुझाकर शांत किया। महिला मतदाता मोनिक और उसके पति राहुल ने बताया कि मामले को लेकर वह उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें