फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गलती से दूसरे के खाते में जमा करा दिए रुपये, वापस मांगने पर मिली धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। एक ही नाम होने पर भूलवश दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते में 12 हजार रुपये जमा करा दिए गए। बैंक खाते में जमा पैसे लौटाने को कहने पर धमकी दी जा रही है। मोहल्ला जैन नगर निवासी राशिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका खाता यूनियन बैंक शाखा में है। गलती से 17 अगस्त को उसके हमनाम सरधना के गांव कैली निवासी राशिद के बैंक खाते में भूलवश 12 हजार 400 रुपये जमा करा दिए गए। जब उसके खाते में पैसे नहीं आए तो उसने शाखा में शिकायत कर उसका खाता फ्रीज करा दिया। इसके बाद उक्त खाता धारक को फोन कर पैसे लौटाने के लिए कहा तो उसने पैसे वापस करने से मना करते हुए धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। सीओ रुपाली रॉय चौधरी ने बताया कि खाते में भूलवश पैसे डाले जाने की जांच करने के पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें