फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दिल्ली, आगरा और दून में मुजफ्फरनगर के मोहित ने मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिल्ली, आगरा और देहरादून में हुई फैशन प्रतियोगिताओं में मुजफ्फरनगर के मॉडल मोहित मेंहदीयान को डिजाइनर के क्षेत्र में राष्ट्रीय अवार्ड से नवाजा गया। उनकी टीम के शामिल अन्य लोगों ने भी सर्वश्रेष्ठ मॉडल का खिताब अपने नाम किया है।
विज्ञापन

मॉडल मोहित मेहंदीयान ने बताया कि 23 दिसंबर को गांधी कॉलोनी में हुए कार्यक्रम में जो मॉडल्स प्रथम, द्वितीय और तृतीय आए थे। उन्हें राष्ट्रीय पर मॉडलिंग कराने के लिए देहरादून, आगरा और दिल्ली ले जाया गया। इनमें मोहित मेहंदियान को नेशनल डिजाइनर अवार्ड और उनके सभी मॉडल्स को बेस्ट मॉडल्स के खिताब से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि देहरादून में 16 व 17 दिसंबर को दो दिवसीय फैशन वीक, दिल्ली में 23 से 25 दिसंबर तक तीन दिवसीय एशियन फैशन वीक और आगरा में 27 से 29 दिसंबर तक तीन दिवसीय नेशनल डिजाइनर अवार्ड का आयोजन किया गया। तीनों कार्यक्रमों में मुजफ्फरनगर के मॉडल्स को बेस्ट मॉडल्स का खिताब मिला। इस दौरान स्तुति गौतम, स्फूर्ति कौशिक, रिया चौधरी, खुशी, गुलशन, मानसी, प्रिया, निशा, हुमा, विकास, पूर्ण किंगर, साहिब, सौरभ, अमित, अंकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें