फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भागवत भूमि पर 22 नवंबर को आएंगे मोहन भागवत

विज्ञापन
मोहन भागवत, संघ प्रमुख
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 22 नवंबर को भागवत भूमि शुकतीर्थ आएंगे। शुकदेव आश्रम में सांधु संतों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा अक्षय वटवृक्ष की परिक्रमा करेंगे। तीर्थ में उनके दौरे को लेकर तैयारियां चल रही है। जिला पंचायत प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल ने बताया कि कार्तिक गंगा स्नान के बीच आरएसएस प्रमुख शुकतीर्थ आएंगे। महर्षि शुकदेव आश्रम में वह शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव महाराज के समाधि स्थल पर भी जाएंगे। कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बताया गया है कि 21 नवंबर को वह उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे और इसके बाद संघ प्रमुख शुकतीर्थ आएंगे। पुलिस-प्रशासन भी सुरक्षा और बेहतर यातायात व्यवस्था की तैयारी में जुटा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें